GMCH STORIES

भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) दिल्ली कार्यालय का हुआ शुभारंभ

( Read 20576 Times)

21 Sep 20
Share |
Print This Page
भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) दिल्ली कार्यालय का हुआ शुभारंभ

उदयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के दक्षिण दिल्ली कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद रमेश बिधूड़ी के प्रतिनिधि विक्रम बिधूड़ी एवं राजेंद्र कपूर (चीफ वार्डन), पूर्व विधायक शीशपाल चैधरी तथा गोयल व आदि पत्रकार व समाजसेवी की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
एआईजे दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा मोमना बेगम ने बताया कि एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की सहमति से वर्तमान में कोविड-19 जैसी महामारी के बीच दिल्ली प्रदेश की स्थिति को देखते हुए, शुभारंभ का कार्यक्रम शासन-प्रशासन की गाइडलाइन अनुसार स्थानीय स्तर पर किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) लगातार कई वर्षों से पत्रकारों के हितों में संघर्ष कर रहा है एवं गंभीर से गंभीर बीमारी के लिए गुजरात, राजस्थान एवं अन्य जगह पर हॉस्पिटल से अनुबंध कर पत्रकारों को लगातार सेवाएं दे रहा है। अब दिल्ली में भी एआइजे के बढ़ते कदम सफलता की ओर है। उन्होंने आगामी दिनों में संघटनात्मक प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन करने की भी बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विक्रम बिधूड़ी ने अपने उद्बोधन में कहा की देश की इतनी विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकार जगत समाज में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशंसा का पात्र है। पत्रकारिता एक साहस का कार्य है जो कि आप राष्ट्रीय स्तर के संगठन के साथ जुड़कर कर रहे हैं यह सराहनीय कदम है।
मोमना बेगम प्रदेश अध्यक्षा के नेतृत्व में हुए कार्यालय उद्घाटन के उपलक्ष में  संगम विहार एल-3 ब्लॉक में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम बिधूड़ी (प्रदेश मंत्री भाजपा), राजेंद्र कपूर चीफ वार्डन (सिविल डिफेंस), डिवि सिंह बघेल (एडिशनल एसएचओ ओखला थाना), एमके खन्ना (सीनियर एडवोकेट बार एसोसिएशन साकेत), अनिल गोयल (पूर्व कोषाध्यक्ष भाजपा), प्रमोद बघेल (मंडल अध्यक्ष देवली विधानसभा), राहुल परिहार बॉलीवुड एक्टर, राइज इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव सिंह सुगंध और सेक्रेटरी घनश्याम पांडे, मुशर्रत कुरेशी संगीतकार व दिल्ली प्रदेश से जुड़े हुए समस्त पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त पूरे दक्षिण दिल्ली समाज में सेवा भाव से सेवा करने वाले तमाम एनजीओ और समाज सेवक के रूप में समस्त समाजसेवी उपस्थित थे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like