GMCH STORIES

शहर के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

( Read 8935 Times)

16 Jan 19
Share |
Print This Page
शहर के जानवे दम्पति का चंडीगढ़ में सम्मान

उदयपुर के विलास जानवे और किरण जानवे को  चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष कमल अरोड़ा और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र,पटियाला के निदेशक प्रो. सौभाग्य वर्द्धन ने 13 जनवरी को टैगोर थियेटर में सम्मानित किया | जानवे दम्पति ने 9 से 13 जनवरी तक चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित मूकाभिनय की कार्यशाला में चंडीगढ़,मोहाली और पंचकुला के 57 बाल और युवा संभागियों को  मूकाभिनय कला सिखाई | कार्यशाला में प्रशिक्षण के साथ चार मूकाभिनयों का निर्माण किया गया जिनका आकर्षक प्रदर्शन 43 कलाकारों ने “स्वच्छ भारत अभिमान”, “प्लान्टेशन वीक वर्सेज़ प्लान्टेशन वीक”, “नानी की कहानी, तब और अब”और “रोड हीरोज़” के रूप में किया |किरण    जानवे ने गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की “गीतांजली” में ली गयी कविता “मेरे बच्चे” और विलास जानवे ने “कृपण”  पर उम्दा अभिनय किया | इसी दम्पति के मूकाभिनय “हर्डलफुल हनीमून” ने दर्शकों के ठहाके लगवाये | विलास जानवे ने बताया कि उनके मूकाभिनयों में मनोरंजन पक्ष के निर्वहन के साथ सामाजिक संदेशों का पुट होता है जो मूकाभिनयों को अधिक प्रभावी बनाता है |  मूकाभिनयों  की प्रस्तुति के साथ  कलाकारों और दर्शकों ने लोहरी का उत्सव मनाया |
विलास जानवे और किरण जानवे ने 14 जनवरी को नई दिल्ली सरकार द्वारा संचालित ‘ राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, आई . एन .ए  के 22  विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनके साथ रंगमंचीय गतिविधियों (आशु अभिनय ) द्वारा विद्द्यालय के 300 बच्चों का मनोरंजन करते हुए जल संरक्षण,सफाई और पर्यावरण के सन्देश दिए | प्राचार्य डाक्टर कुलदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट किये |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like