GMCH STORIES

इको क्लब प्रभारी कार्यशाला सम्पन

( Read 8213 Times)

17 Oct 18
Share |
Print This Page
इको क्लब प्रभारी कार्यशाला सम्पन उदयपुर| राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में इको क्लब प्रभारी प्रशिक्षण कार्यशाला विवेकानंद सभागार में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति उपनिदेशक शिक्षा जनजाति विकास विभाग पांचूराम सैनी रहे जबकि अध्यक्षता मण्डल सचिव सुरेश चन्द्र खटीक ने की। कार्यशाला में इको क्लब गतिविधियों दिवसों के प्रभावी आयोजन, रिपोर्ट भेजने व उपयोगिता प्रमाण पत्र पर समय पर भेजने की जानकारी दी। प्रधान मंत्री शील्ड प्रतियोगिता एवं गतिविधियां व जिला स्तरीय स्काउट/गाइड प्रतियोगिता रैली की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मान महेन्द्र सिंह भाटी सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट), छैलबिहारी शर्मा सी.ओ. (स्काउट) व रेखा शर्मा सी.ओ. (गाइड) ने विभिन्न तकनीकी जानकारी दी। कार्यशाला में जिले के 55 से अधिक इको क्लब प्रभारियों ने भाग लिया।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like