GMCH STORIES

‘मेरा बूथ मेरा गौरव’कार्यकर्ता सम्मेलन

( Read 9421 Times)

14 Jun 18
Share |
Print This Page
उदयपुर आगामी 19 जून, मंगलवार को उदयपुर शहर के राड़ाजी चौराहा स्थित मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सभागार में प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाले ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार करने हेतु शहर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई।
कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया कि वे उदयपुर शहर के हर बूथ से कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंच कर सफल बनावें।
बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, फतहसिंह राठौड़, बूथ मैनेजमेन्ट संयोजक के. के. शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर चंदेल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रईस खान, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पंचोली, नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान, उपाध्यक्ष अर्जुन राजोरा, गणेश राजोरा, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जसवन्त गन्ना, नासिर खान, एडवोकेट गणपत चौधरी, पंकज पालीवाल, पार्षद नजमा मेवाफरोश, उदयनन्द पुरोहित, तीरथ सिंह खेरलिया, मुजफ्फर हुसैन, गौरीशंकर पटेल, मनीष शर्मा, अजय पोरवाल, दीपक सुखाडिय़ा, अब्दुल कादिर, विवेक नागदा, जफर जिलानी, महेश श्रीमाली, रशीद अहमद, रोशन मेहता सहित कांग्रेस के विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : English News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like