GMCH STORIES

मेवाड के सामरिक महत्व के स्थलों की दी गाइडों को जानकारी

( Read 5434 Times)

08 May 18
Share |
Print This Page
मेवाड के सामरिक महत्व के  स्थलों की दी गाइडों को जानकारी उदयपुर । विश्व विरासत दिवस मनाने के क्रम में सोमवार को यहां सिटी पैलेस स्थित महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के कांफ्रेंस हॉल में शहर की ऐतिहासिक एवं प्राचीन धरोहर के संवर्द्धन, संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी पर्यटकों को मिलें इस बाबत स्थानीय गाइडों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. गिरीश नाथ माथुर ने मेवाड के सामरिक स्थल विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत के इतिहास में मेवाड राजवंश के शासन का इतिहास महत्वपूर्ण है। इसके पीछे मुख्य कारण मेवाड के महाराणाओं की स्वत्रंतता प्रियता एवं अपने धर्म के प्रति दृढ रहना है। मेवाड के शासकों ने जब भी अपनी राजधानी बदली उसके लिए उन्होंने सामरिक महल के स्थानों का ही चयन किया। डॉ. माथुर ने नागदा, आहाड, चित्तौड, चावण्ड एवं उदयपुर के सामरिक पर्यटन स्थलों के महत्व पर जानकारी दी। इसके अलावा मेवाड के सामरिक एवं व्यापारिक मार्ग, कुंभलगढ, गोगुंदा के पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर शहर के अनेक गाईड एवं फाउण्डेशन के अधिकारी उपस्थित थे।
इन्होंने लिया भागः सोमवार को आयोजित कार्यशाला में इंतखाब अहमद खान, जैमिनी वल्लभ शास्त्री, जीवन सिंह सोलंकी, जगदीश मुण्डनिया, जीवन सिंह सारंगदेवोत, जितेन्द्र सिंह विशावत, जितेन्द्र सिंह राठौड, जितेन्द्र सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शक्तावत, जितेन्द्र सोनी, जावेद शेख, कमल सिंह राणावत, कपूर चन्द जैन, किशन दास रामानुज, कृष्ण गोपाल सिंह धाबाई, कृष्ण गोपाल शर्मा, कमल मेहता, कमलेन्द्र सिंह चुण्डावत, कान सिंह राजपूत, कपिल सिकलीगर, करणी सिंह चौहान, खुमाण सिंह चुण्डावत, खुमाण सिंह भाटी, कोमल सिंह चौहान, कृष्ण गोपाल शर्मा, कुलभूषण सिंह झाला, कुलदीप देवल, कृष्ण गोपाल सिंह राठौड, कृष्ण पाल सिंह झाला, ललित कुमार शर्मा, लक्ष्मीलाल शर्मा, ललित कुमार श्रीमाली, लोकेन्द्र सिंह राठौड, लोकेश सिंह राठौड, लवेश सुखवाल, ललित सोनी, महेन्द्र सिंह झाला, मंगल चंद शर्मा, वैभव प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह भाटी, विक्रम सिंह राठौड, अयाज मोहम्मद, मुरारी शर्मा, रामेश्वर, सुरेन्द्र सिंह राठौड, योगेन्द्र सिंह जोधा, गणेश चौहान, एन.डी. राज सिंह राठौड, गिरिश रावल, *नश्याम सिंह शक्तावत, हंसमुख शर्मा, भूपेन्द्र सिंह राणावत, वीरेन्द्र सिंह विशावत ने भाग लिया।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : English News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like