उदयपुर। डॉ. तुक्तक भानावत जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के जिलाध्यक्ष बनाये गए। शनिवार को हुई बैठक में डॉ. भानावत को सर्वसम्मति से उदयपुर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश मुन्दडा ने बताया कि इसके लिए जार के चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने भी अपनी स्वीकृति प्रेषित कर दी है। निवर्तमान अध्यक्ष पवन खाब्या ने डॉ. तुक्तक को कार्यभार सौंपा।
इस अवसर पर डॉ. तुक्तक भानावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में जार संगठन को अधिक सक्रिय और पत्रकारों के हितार्थ मजबूत बनाया जाएगा और जार का सदस्यता अभियान प्रारंभ कर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में सुमित गोयल, डॉ. रवि शर्मा, कपिल श्रीमाली, संजय खाब्या, भूपेश दाघीच, विकास बोकडिया, पवन खाब्या, भूपेन्द्रकुमार चौबीसा, अजयकुमार आचार्य, अल्पेश लोढा, राजेन्द्र हिलोरिया, शैलेष नागदा आदि ने डॉ. तुक्तक को बधाई दी।