मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक मैत्री समारोह 16 को

कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक मैत्री समारोह 16 सितम्बर को मनवाखेड़ा रोड स्थित राजेश्वरी रिसोर्ट में मनाया जा रहा है। मंडल के संस्थापक प्रसिद्ध लोककलाविद् डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨
कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक मैत्री समारोह 16 को

उदयपुर। कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक मैत्री समारोह 16 सितम्बर को मनवाखेड़ा रोड स्थित राजेश्वरी रिसोर्ट में मनाया जा रहा है। मंडल के संस्थापक प्रसिद्ध लोककलाविद् डॉ. महेन्द्र भानावत ने बताया कि मित्र मंडल की विधिवत स्थापना 105 सदस्यों की उपस्थिति में 1983 में की गई थी। धीरे-धीरे इसकी सदस्य संख्या बढ़ती गई और वर्तमान में लगभग 500 परिवार यहां निवास कर रहे हैं।

मित्र मंडल के अध्यक्ष चांदमल पीतलिया ने कहा कि इस समारोह में पिछले वर्षों में हुई गतिविधियों के मूल्यांकन के साथ भावी कार्यक्रमों पर वैचारिक पृष्ठभूमि तैयार की जायेगी।

साथ ही सुंदरलाल अलावत के संयोजन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यही नहीं, 70 वर्ष से अधिक उपलब्धिमूलक सदस्यों का विशिष्ट अभिनंदन तथा शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

बालकों तथा महिला शक्ति से संबंधित विविध खेल एवं ज्ञानार्जन संबंधी प्रतियोगिताएं भी मुख्य उपलब्धि रहेगी।