मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर से मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के लिए 20 बसें रवाना

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों और ट्रेन के माध्यम से भेजने का क्रम लगातार जारी है। इसी श्रंृखला में शुक्रवार को 195 प्रवासियों को मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र भेजा गया।

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर से मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के लिए 20 बसें रवाना

उदयपुर, जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशन में जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को बसों और ट्रेन के माध्यम से भेजने का क्रम लगातार जारी है। इसी श्रंृखला में शुक्रवार को 195 प्रवासियों को मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र भेजा गया।

शुक्रवार को सुबह रोडवेज की 6 बसों से मंदसौर (मध्यप्रदेश) के 161 प्रवासियांें को तथा अपराह्न में 2 बसों से 34 प्रवासियों को मुंबई (महाराष्ट्र) भेजा गया। इन समस्त प्रवासियों की बसों को उदियापोल स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड से नोडल अधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय और सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

एडीएम बुनकर ने बताया कि इन बसांे के अतिरिक्त दोपहर में उदयपुर से महाराष्ट्र के लिए 12 बसों को रवाना किया गया जो मुंबई से यात्रियों को लेकर आएगी। इसी प्रकार शुक्रवार रात 2 बसें उदयपुर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगी जो अहमदाबाद बड़ौदा और सूरत के यात्रियों को छोड़ते हुए जाएंगी।