मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोडवेज प्रबंधक ने कबाड़ में खोजा कोरोना को मात देने का हथियार

प्लास्टिक बोतलों से फेसकवर बनाकर किए वितरित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, कोरोना महामारी से बचने और बचाने के लिए इन दिनों हर व्यक्ति नये-नये जतन कर रहा है।
  • इसी श्रृंखला में एक दम्पति ने कबाड़ का उपयोग करते हुए फेसकवर तैयार कर वितरित कर सेवा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
  • यह सेवा कार्य किया है उदयपुर में रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा उपाध्याय ने।
  • इस दम्पति ने पानी की खाली बोतलों से फेसकवर तैयार कर रोडवेज बसों में कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ इन दिनों प्रवासियों को बसों से भेजने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कार्मिकों को वितरित किए है।
  • ये दम्पत्ति अब तक 200 से अधिक फेसकवर तैयार कर वितरित कर चुके हैं।
  • उपाध्याय दम्पति के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
WAf𝕏TGin🖨
रोडवेज प्रबंधक ने कबाड़ में खोजा कोरोना को मात देने का हथियार

उदयपुर, कोरोना महामारी से बचने और बचाने के लिए इन दिनों हर व्यक्ति नये-नये जतन कर रहा है। इसी श्रृंखला में एक दम्पति ने कबाड़ का उपयोग करते हुए फेसकवर तैयार कर वितरित कर सेवा का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह सेवा कार्य किया है उदयपुर में रोडवेज के मुख्य प्रबंधक महेश उपाध्याय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा उपाध्याय ने।

इस दम्पति ने पानी की खाली बोतलों से फेसकवर तैयार कर रोडवेज बसों में कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ इन दिनों प्रवासियों को बसों से भेजने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और कार्मिकों को वितरित किए है।

ये दम्पत्ति अब तक 200 से अधिक फेसकवर तैयार कर वितरित कर चुके हैं। उपाध्याय दम्पति के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।

महेश उपाध्याय ने बताया कि पानी की बोतलें जो वेस्ट हो जाती है उनका उपयोग करते हुए बहुत यह फेसकवर बनाए हैं। यह फेसकवर बहुत ही उपयोगी हैं और इनके निर्माण के लिए कोई खर्च भी