GMCH STORIES

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत

( Read 14280 Times)

12 Mar 20
Share |
Print This Page
ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत

उदयपुर  महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार 12 मार्च को ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्ष गांठ से सप्ताह भर आयोजित होने वाले ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। उदयपुर शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक में कार्यक्रम की शुरुआत गुलाबबाग स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ की गई। तत्पश्चात् प्रतिमा के समक्ष सर्वधर्म सभा व भजनों का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आए बालक-बालिकाएं, स्काउट कैडेट एवं उदयपुर के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सर्वधर्मसभा एवं भजन कार्यक्रम के बाद प्रात: 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो गुलाबबाग से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर निगम परिसर पहुंची। 

प्रभात फेरी में जिला स्तरीय समिति के संयोजक पंकज कुमार शर्मा, सहसंयोजक सुधीर जोशी, त्रिलोक पूर्बिया, जगदीशराज श्रीमाली, फिरोज अहमद शेख, उदयपुर शहर ब्लॉक संयोजक गोपाल जाट एवं सहसंयोजक अनिल लुणदिया, उदयपुर ग्रामीण ब्लॉक संयोजक नवलसिंह चुण्डावत एवं सहसंयोजक शंकर मीणा, अरूण टांक, महेन्द्र सिंह देवड़ा, गिरीश भारती, संदीप गर्ग, महबूब अहमद शेख, नरेश सालवी, दुर्गेश मेनारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like