GMCH STORIES

प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (तृतीय फेज) से होगा गावों का विकास- सांसद जोशी

( Read 17201 Times)

23 Feb 20
Share |
Print This Page
प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना (तृतीय फेज) से होगा गावों का विकास- सांसद जोशी

चित्तौडगढ प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तृतीय चरण में संसदीय क्षेत्र में सडकों की स्वीकृति जारी होने पर सांसद जोशी ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुये बताया की संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ के प्रतापगढ एवं उदयपुर जिले में ५८.६ किमी सडको के लिये ३४.८१ करोड की राशि की स्वीकृति हुयी है।

इसके तहत प्रतापगढ जिले में २०.६ किमी की ४ सडकों के लिये ९ करोड ९१ लाख रू. तथा उदयपुर जिले में मावली व वल्लभनगर विधानसभाओं में ३८ किमी की ७ सडकों के लिये २४ करोड ८८ लाख रू की स्वीकृति जारी हुयी है।

इन सडकों से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन के मार्ग उपलब्ध हो पायेगें साथ ही चित्तौडगढ जिला एवं अन्य शेष रही तहसीलों में भारत सरकार द्वारा तृतीय फेज के आगामी द्वितीय चरण में चयन किया जायेगा।

जिला प्रतापगढ -

पंस छोटीसादडी

राष्ट्रीय राजमार्ग-११३ से गाडरीयावास बारोल वाया भालन का खेडा कुल ४.८ किमी राशि १ करोड ८६ लाख रू.

पंस पीपलखट

सुहागपुरा से अचलावदा ब्लाक सीमा तक कुल ८ किमी राशि ४ करोड ७८ लाख रू.

पंस प्रतापगढ

रा.रा. ८१ से अवलेश्वर असावता कुलथाना बिलेश्री से म.प्र.सीमा तक कुल ३.८ किमी राशि १ करोड ४७.८ लाख रू.

धमोत्तर बोरी भुवासिया गादोला पील्लु मागरोदा कल्याणपुरा मचलानी रोड तक कुल ४ किमी राशि १ करोड ७९.५ लाख रू.

जिला उदयपुर-

पंस भीण्डर विस वल्लभनगर

खेरोदा से मेनार कुल ५.३ किमी राशि ३ करोड ८२.१ लाख रू.

नान्दवेल वल्लभनगर रून्डेडा खडौदा बांसडा रोड कुल ८.४ किमी राशि ५ करोड ८२.३ लाख रू.

खेरोदा से तारावट मोरजई रोड वाया नवानियां कीकावास नेतावला कुल ५.३ किमी राशि ३ करोड ७०.७ लाख रू.

डबोक घणोली वल्लभनगर रोड कुल ३ किमी राशि १ करोड ८१.६ लाख रू.

पंस मावली

घासाखेडी से एमडीआर ३६ए वाया महुडा व सिंन्दु कुल ४ किमी राशि १ करोड ७५ लाख रू.

राष्ट्रीय राजमार्ग १६२ई से भानसोल वाया पलाना कलां छोटीखेडी व मोटीखेडी कुल ४ किमी राशि २ करोड १३ लाख रू.

राष्ट्रीय राजमार्ग १६२ई से साकरोदा फलीचडा से ब्लाक बार्डर तक कुल ८ किमी राशि ५ करोड ८४.२ लाख रू.

इन सडकों की स्वीकृति के लिये सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like