मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पंजाब की आखिरी गेंद पर छक्के से बेंगलुरु पर रोमांचक जीत

कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल रॉयल (53) के शानदार अर्धशतकों से आसान जीत की तरफ बढ़ रही किग्स

WAf𝕏TGin✉🖨
पंजाब की आखिरी गेंद पर छक्के से बेंगलुरु पर रोमांचक जीत

शारजाह, कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 61) और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल रॉयल (53) के शानदार अर्धशतकों से आसान जीत की तरफ बढ़ रही

ने अंतिम ओवरों में लड़खड़ाहट दिखाईं लेकिन आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के छक्के से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ विकेट से हराकर आईंपीएल-13 में गुरूवार को दूसरी जीत हासिल कर अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

पंजाब का सात मैचों के बाद गेल को शारजाह के छोटे मैदान में उतारने का पैसला काम कर गया जबकि विराट अपने धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को देर से उतारना भारी पड़ गया। मैच में यही सबसे बड़ा अंतर रहा। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 171 रन बनाये। पंजाब ने राहुल और गेल के अर्धशतकों से 20ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पंजाब की आठ मैचों में यह दूसरी जीत है और उसके चार अंक हो गए हैं।