मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मुकाबला जीतने के साथ ही मैरीकॉम ने जीता सबका दिल

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने यहां बिग बाउट इंडन बॉ¨क्सग लीग में अपने अच्छे खेल और अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत लिया।इस साल विश्व चैंपियनशिप

WAf𝕏TGin✉🖨
मुकाबला जीतने के साथ ही मैरीकॉम ने जीता सबका दिल

नई दिल्ली । छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने यहां बिग बाउट इंडन बॉ¨क्सग लीग में अपने अच्छे खेल और अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत लिया।इस साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकॉम ने नैशनल चैंपियनशिप की ब्रॉन मेडलिस्ट सविता को फलाईवेट वर्ग में तीनों राउंड में एकतरफा ढंग से हराया और मुक़ाबले के बाद उन्होंने सविता की दिल खोलकर तारीफ भी की।

मैरीकॉम के खासकर बाएं हाथ के पंच निर्णायक रहे और कुछ चु¨नदा पंचों की मदद से ही उन्होंने मुक़ाबला अपने नाम कर लिया। पहला दिन पंजाब पैंर्थस के नाम रहा जिसने ओडिशा वॉरियर्स को सोमवार रात 5-2 से हराया।

ग्रेटर नोयडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में खेले गये मुक़ाबले में कॉमनवेल्थ गेम्स के पूर्व चैम्पियन मनोज कुमार इस मुक़ाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये।

उन्होंने दिन के पहले ही मुक़ाबले में 69 किलों वर्ग में उा्बेकिस्तान के यूक्रेनियन चैंपियन को एकतरफा मुक़ाबले में हराकर सबका दिल जीत लिया।