मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

रियो डि जेनेरो के एक फुटबॉल स्टेडियम में भयानक आग

ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरो के एक फुटबॉल स्टेडियम में भयानक आग लग गयी जिसकी वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग झुलस गये।

WAf𝕏TGin✉🖨
रियो डि जेनेरो के एक फुटबॉल स्टेडियम में भयानक आग

रियो डि जेनेरो। ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरो के एक फुटबॉल स्टेडियम में भयानक आग लग गयी जिसकी वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग झुलस गये।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना रियो डि जेनेरो स्थित फ्ले¨मगो फुटबॉल क्लब के नीन्हो दे उरुबु प्रशिक्षण मैदान में घटी। आग स्थानीय समय अनुसार सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर लगी।

आग को काबू करने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि झुलसे लोगों को अस्तपताल ले जाया गया है।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि प्रशिक्षण मैदान को दो महीने पहले ही खोला गया था।