चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने दीपावली पर सूक्ष्म पुस्तिकाओं का किया निर्माण 

( 1931 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Oct, 25 04:10

चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने दीपावली पर सूक्ष्म पुस्तिकाओं का किया निर्माण 

लेकसिटी उदयपुर के जाने माने सूक्ष्म कृतियों ओर सूक्ष्म पुस्तिकाओं के प्रख्यात कलाकार चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने हिंदू सनातन धर्म के रोशनी के पारंपरिक महापर्व दीपावली पर विभिन्न सूक्ष्म कलाकृतियों और सूक्ष्म पुस्तिकाओं का निर्माण किया है। 
चित्तौड़ा ने सूक्ष्म  दीपक जो कि चावल से निर्मित किया साथ ही लिखने की चॉक स्टिक को सूक्ष्म औजारों से कटिंग कर दीपावली का दीया बनाया है। दीपावली पर उपयोग में लाए जाने वाले सूक्ष्म बही खाता पुस्तिका का निर्माण किया है जिसे धागे से पिरोया गया है। जो कि नाखून से भी छोटी है। इसी के साथ एक चावल की रंगोली बनाई गई है जिस पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह दीया और स्वस्तिक को चावल से बनाया है साथ ही एक बड़ा दीप नुमा दीपक कटिंग करके बनाया है। जिसमें दीपाली पर्व की विभिन्न जानकारियों को संकलित किया गया है। 
एक पुस्तिका मां धन्वंतरि की बनाई गई है। जिसमें आयुर्वेद संबंधित जानकारी को संग्रहित किया गया है और मां महालक्ष्मी की पुस्तिका का भी निर्माण किया गया है।  एक मोमबत्ती पर मां लक्ष्मी की आकृति को उकेर कर कलाकृति तैयार की है। चित्तौड़ा ने अपनी विभिन्न सूक्ष्म कलाकृतियों को बनाते हुए समस्त देश वासियों को दीपाली धनतेरस रूप चौदस की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित की है


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.