विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन आयोजन

( 2755 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Oct, 25 10:10

 विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन आयोजन

उदयपुर :  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन आज आयोजित किया जा रहा है। 

मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा चंपावत ने बताया कि यह सम्मेलन सरस डेयरी के ऑडिटोरियम,गोवर्धन विलास में प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम के अतिथि व मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री,भारत सरकार माननीय  गजेन्द्रसिंह शेखावत होंगे। वे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर मार्गदर्शन देंगे।

ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय आत्मनिर्भर भारत अभियान का से समाज के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। 

 

इस अवसर पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के सभी छः मंडलों से मण्डल पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी,मोर्चा पदाधिकारी,नगर निगम पार्षद, जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस सम्मेलन में अपेक्षित है। साथ ही विभिन्न समाजों के प्रमुखजन,शिक्षाविद्,उद्यमी की उपस्थिति रहेगी।

 

भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक संयोजक तख्तसिंह शक्तावत तथा सहसंयोजक जगदीश शर्मा व प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ पार्टी के  वरिष्ठ एवं विशिष्टजनों भी सम्मिलित होंगे।

आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन की संपूर्ण तैयारी ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़,महामंत्री पारस सिंघवी  डॉ.पंकज बोराणा,देवीलाल सालवी, जिला पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष अमृत मेनारिया,महेशपूरी गोस्वामी, सुनील चौधरी,कमलेश शर्मा, मुकेश जोशी,मोहन मीणा सहित मण्डल महामंत्री द्वारा पूर्ण कर दी गई है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.