उदयपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर केंद्र सरकार के 2047 के विकसित भारत अभियान के विजन को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा में एक संगोष्ठी का आयोजन होना है इसकी तैयारी के लिए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर बैठक आहूत की गई।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि
बैठक के प्रारंभ में जिला उपाध्यक्ष व आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक तख्तसिंह शक्तावत ने उपस्थित ग्रामीण विधानसभा के सभी छः मण्डल के अध्यक्ष महामंत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,पार्षद,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य तथा जिला पदाधिकारियों का स्वागत करते हुऐ विकसित भारत अभियान के बारे में अवगत कराया।
बैठक में ग्रामीण विधानसभा विधायक फूलसिंह मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुंचना है इसी के तहत उदयपुर ग्रामीण विधानसभा का संगोष्ठी कार्यक्रम आगामी 18 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे सरस डेयरी के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने बैठक को संबोधित करते हुऐ कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विकसित भारत अभियान दोनों विधानसभा उदयपुर ग्रामीण तथा शहर दोनों में अलग अलग आयोजित किया जायेगा इसी को लेकर यह महत्व पूर्ण तैयारी बैठक रखी गई है, उपस्थिति सभी मण्डल के मण्डल अध्यक्ष कल ही अपने अपने मण्डल में बैठक आयोजित कर सभीं समाजों से वरिष्ठजन,समाज सेवी,पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद्,व्यवसाई आदि को आमंत्रित करने तथा व्यक्तिगत रूप से सूचना देने की कार्य योजना बनाए की सभी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
ग्रामीण विधानसभा के सभी मण्डल सरदार पटेल मण्डल, प.दीनदयाल उपाध्याय मण्डल, झामेश्वर मण्डल,नांदेश्वर मण्डल, भुवाणा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष को दिनांक 15 अक्टूबर को अपने अपने मण्डल में बैठक रखने के लिए तय किया है।
जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत को पूरी तरह से एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है इसके लिए हमें आर्थिक विकास,सामाजिक प्रगति,पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन,युवाओं की भागीदारी
आर्थिक व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए छोटे छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना साथ ही सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और उनका लाभ नागरिकों तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
बैठक में जिला महामंत्री व उप महापौर पारस सिंघवी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सभी वर्ग,समाज,शिक्षाविद को आमंत्रित करे और सभी सम्मिलित हो यह ध्यान रखने योग्य है।
जिला उपाध्यक्ष व आत्मनिर्भर भारत जिला सहसंयोजक जगदीश शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा कार्यक्रम के लिए पार्षद, कार्यक्रम के मण्डल संयोजक,सह संयोजक,मण्डल पदाधिकारी मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा।
बैठक में जिला मंत्री गिरीश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश धाबाई,मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, महेशपुरी गोस्वामी,अमृत मेनारिया,सुनील चौधरी सहित पार्षद प्रमुखजन उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी द्वारा किया गया तथा धन्यवाद जिला मंत्री हजारी जैन ने दिया।