बेटी बचाव रैली और एथेलेटिक्स का आयोजन

( 23511 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Oct, 25 05:10

बेटी बचाव रैली और एथेलेटिक्स का आयोजन

कोटा/  विश्व बालिका दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय  सीमलिया में

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रेली निकाली गई तथा 69 वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स का आयोजन किया गया।

 विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ . वैदेही गौतम ने बताया कि  एथेलेटिक्स 17 से 19  वर्षीय बालिका वर्ग में  टीना जंगम, रचना भील, दिव्या मेघवाल , अक्षिता मालव,नंदिनी मेरोठा, संजना शाक्यवाल,खुशी कुमारी,  अंतिमा कुमारी, टीना मीणा , राधिका मालव छात्राओं नें 400 मीटर  रिले दौड़, 100 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर दौड़, 3000 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, , 3 किलोमीटर पैदल चाल, भाला फेंक, तस्तरी फैंक, गोला फैंक, ऊंची कूद, लम्बी कूंद प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक, 6 कांस्य पदक कुल 17  पदक प्राप्त करके जिला स्तर पर 69 वीं खेलकूद प्रतियोगिता में" प्रथम स्थान" प्राप्त किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.