ऐश्वर्या कॉलेज में टैलेंट हंट का दूसरा दिन स्पोर्ट्स गतिविधियों के नाम रहा

( 1676 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 25 16:10

ऐश्वर्या कॉलेज में टैलेंट हंट का दूसरा दिन स्पोर्ट्स गतिविधियों के नाम रहा


उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित 6 दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम का दूसरा दिन आज उत्साह और जोश से भरपूर रहा। आज के दिन खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी शमील शेख ने बताया कि आज कॉलेज परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें सांप-सीढ़ी लाइव खो-खो, टेबल टेनिस, हर्डल रेस, जलेबी रेस, स्पून रेस, कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन और थ्री लेग रेस व अन्य प्रतियोगिताएं सम्मिलित रही। सभी खेलों में विद्यार्थियों ने उमंग और अनुशासन के साथ भागीदारी दिखाई। कॉलेज के प्रिंसिपल सुरेश भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि खेल मनोरंजन का माध्यम हैं और ये स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। खेलों से टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है।  कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मेघना विजयवर्गीय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.