बीएनपीजी में  इंडक्शन प्रोग्राम के छठे  दिन साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन।

( 1137 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 25 11:09

बीएनपीजी में  इंडक्शन प्रोग्राम के छठे  दिन साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन।

भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे इंडक्शन प्रोग्राम का छठा दिन विभिन्न भाषाओं को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो रेनू राठौर व सह अधिष्ठाता प्रो रितु तोमर के स्वागत से हुआ। विश्वविद्यालय  में हिंदी,अंग्रेजी व संस्कृत भाषा के माध्यम से ज्ञान कौशल एवं बुद्धि में किस प्रकार वृद्धि की जा सकती है एवं तीनों भाषाओं का संतुलित उपयोग एवं सामंजस्य भारतीय संस्कृति को आधार प्रदान कर सकता है, इस पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। सहअधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ गिरधरपाल सिंह ने बताया कि सहायक आचार्य डॉ मनीषा शेखावत द्वारा अंग्रेजी विषय का पाठ्यक्रम, गतिविधियों पी पी टी के माध्यम से विद्यार्थियों को समझया गया व अंग्रेजी में आशु भाषण एवं फन एक्टिविटीज करवाई। इसी प्रकार हिंदी की सहायक आचार्यडॉ चंद्ररेखा शर्मा द्वारा हिंदी एवं संस्कृत भाषा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां करवाई गयी जिसमें आशु भाषण, स्वरचित कविता पाठ आदि सम्मिलित थी। उन्होंने आगंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भाषाओं का महत्व बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा तथा संस्कृति से गहरी जुड़ी है तथा संस्कृत आधुनिक भारतीय भाषाओं के विकास की जड़ है पर अंग्रेजी वैश्विक आवश्यकता है जिसका उपयोग व्यापार विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रगति के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ देवेंद्र पारीक,डॉ प्रीति मेहता,डॉ अंजुम मेहताब, डॉ नीतू जैन, डॉ शाकीरा आदि ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। छात्र -छात्राऔं ने  साहित्यिक गतिविधियों में भाग ले कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समस्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रवीणा राठौड़ द्वारा प्रदान की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.