डॉ विमल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

( 3218 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 25 15:09

डॉ विमल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

समरस संस्थान साहित्य सृजन गांधीनगर, गुजरात द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में उदयपुर के डॉ विमल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है | संयोजक डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि देश के 7 राज्यों  से 34 प्रतियोगियों ने इसमें भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ . शशि जैन ने बताया निबंध के विषय  "साहित्य में पर्यावरण, पर्यटन और अध्यात्म"  के निर्णायक मंडल में कोटा के से. नि. प्राचार्य और हिंदी के प्रोफेसर नारायण लाल शर्मा, संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंघल द्वारा दिए अंको के आधार पर विजेता घोषित कर पुरस्कृत किया गया |


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.