देश के टॉप 50 आइकॉन में शामिल हुए सर्वेश कश्यप

( 1191 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Sep, 25 06:09

मुंबई में भव्य कार्यक्रम में मिलेगा टॉप 50 आइकॉन अवार्ड्स 2025

देश के टॉप 50 आइकॉन में शामिल हुए सर्वेश कश्यप

पटना, बिहार। देश के चर्चित मीडिया रणनीतिकार सर्वेश कश्यप को प्रतिष्ठित टॉप 50 आइकॉन अवार्ड्स 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के साथ ही उनका नाम वर्ष 2025 के देश के टॉप 50 आइकॉन पर्सनालिटी की सूची में शामिल हो गया है। यह भव्य समारोह 16 सितम्बर 2025 को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

सर्वेश कश्यप पिछले आठ वर्षों से देश के चर्चित कलाकारों, हिंदी एवं क्षेत्रीय फिल्मों, फैशन इंडस्ट्री, कॉरपोरेट कंपनियों, नेताओं और राजनीतिक दलों के लिए बतौर रणनीतिकार कार्य कर रहे हैं। अब तक वे 112 फिल्मों और कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बतौर मीडिया रणनीतिकार उनकी भूमिका चर्चा में रही।

अपने उत्कृष्ट मीडिया प्रबंधन के जरिये उन्होंने कई फिल्मी सितारों और राजनीतिक हस्तियों के करियर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। इसी अनूठे कार्यशैली और कुशल रणनीति ने उन्हें टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 में स्थान दिलाया।

सर्वेश कश्यप ने अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा—
“मैं तो बस अपने काम में लगा रहा और पता नहीं कब लोग जुड़ते चले गए। समाज और माता-पिता मेरे प्रेरणास्रोत हैं। जिन्होंने भी मुझ पर भरोसा कर जिम्मेदारी सौंपी, उनका आभारी हूँ। यह तो बस शुरुआत है, अभी और मेहनत करनी है ताकि देश और क्षेत्र का नाम रोशन हो।”

उत्तर भारत के बेस्ट रणनीतिकार के रूप में उभरे सर्वेश पहले भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें ग्लोरी ऑफ इंडिया, ग्लोबल बिहार नेशनल एक्सलेंस अवार्ड, युवा कर्म कौशल सम्मान, फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट पीआरओ, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड्स रिकॉर्ड्स शामिल हैं।

हाल ही में उन्होंने वैशाली मोशन पिक्चर्स नामक डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की है, जिसके जरिए कई हिंदी फिल्मों का पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन किया गया। आने वाले समय में वे फिल्म निर्माण की कई योजनाओं पर भी कार्यरत हैं।

सर्वेश अब तक सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, आशुतोष राणा, यशपाल शर्मा, राहुल देव, अतुल श्रीवास्तव, अहम शर्मा, गुरमीत चौधरी, तोचि रैना, शिल्पा राव, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, मोनालिसा, अक्षरा सिंह सहित कई चर्चित कलाकारों एवं राजनीतिक दलों के साथ काम कर चुके हैं।

टॉप 50 आइकॉन अवार्ड्स हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों से 50 हस्तियों का चयन कर उनके योगदान के लिए सम्मानित करता है। इस वर्ष के समारोह में गायक देबोजित साहा, हास्य कलाकार सुनील पॉल, गायिका तृप्ति साक्या, अभिनेत्री उल्का गुप्ता सहित कई नामचीन चेहरे भी सम्मानित किए जाएंगे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.