हिमानी छापरवाल रही प्रथम व कृति गुप्ता द्वितीय - 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025

( 2245 बार पढ़ी गयी)
Published on : 11 Sep, 25 04:09

हिमानी छापरवाल रही प्रथम व कृति गुप्ता द्वितीय - 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025

69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025, 26 में शतरंज खेल वासनीय कला, मावली में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हिमानी छापरवाल, डीपीएस की छात्रा प्रथम रही। आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल्स की 112 बालिकाओं ने भाग लिया।

उदयपुर। वासनीय कला, मावली में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत बालिका वर्ग (14 वर्ष आयु वर्ग) की जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 112 बालिकाओं ने भाग लिया और सात राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद डीपीएस उदयपुर की छात्रा हिमानी छापरवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6.5 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान कृति गुप्ता (सेंट पॉल्स, सरदारपुरा) और तृतीय स्थान खुशमिता पालीवाल (एमएमपीएस) को मिला, जिन्होंने 6-6 अंक अर्जित किए। इसी प्रकार विद्या व्यास (सेंट एंथनी), जेस्वी चौबीसा (सेंट पॉल्स, सरदारपुरा), पारिधि लोढ़ा (सेंट एंथनी) तथा ऋषिका गोयल (सेंट पॉल्स, सरदारपुरा) ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 6 अंक प्राप्त किए और शीर्ष दस में स्थान बनाया। आठवें स्थान पर हृद्यांशी दीक्षित (सेंट पॉल्स, सरदारपुरा) रही।

प्रतियोगिता का संचालन जिला शतरंज संघ, उदयपुर के तत्वावधान में किया गया। बालिकाओं के उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक खेल ने यह साबित किया कि उदयपुर जिले में शतरंज प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.