प्रदेश भर में जागरूकता का संदेश दे रही सुसमा यात्रा 11 को श्रीगंगानगर पहुंचेगी

( 1149 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Sep, 25 08:09

श्रीगंगानगर। सुरक्षित सड़क मार्ग (सुसमा) यात्रा नियमों का पालन है। सुरक्षा के लिए जरूरी सुसमा यात्रा गुरुवार को श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यहां सुबह जिला मुख्यालय पर डीएवी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित होगा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन श्री शंशाक वर्मा ने बताया कि सुसमा सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान, सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सड़क सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 9 अगस्त (रक्षाबंधन) को जोधपुर से प्रारंभ हुआ था, जो प्रदेश के 19 जिलों में जागरूकता संबंधी जानकारी देते हुए अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को सम्पन्न होगा। यह अभियान सड़क सुरक्षा के विषय में जागरुकता का अभियान है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (गुण नियंत्रण) श्री जसवन्त खत्री के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत शहर में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से एक आदर्श सड़क का 7.0 किलोमीटर का एक हिस्सा मापदंडनुसार तैयार किया जाएगा, जिस पर सभी साइन बोर्ड, रोड मार्किंग लगे हो। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के नियम और सडक शिष्टाचार के विषय में विद्यालय या महाविद्यालय के युवा साथियों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर को प्रातः 8 बजे भगतसिंह चौक से यात्रा रवाना होगी। बीरबल चौक, सुखाड़िया सर्किल, मीरा चौक, चहल चौक से होते हुए यात्रा नाथावाला पहुंचेगी। इसके पश्चात डीएवी स्कूल में कार्यक्रम अयोजित किया जायेगा। इस दौरान उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा के नियम और सड़क शिष्टाचार के प्रति जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम में हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जायेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.