साइबर ठगी की राशि स्वंय के बैंक खाते में जमा करवाने वाला शातिर  ठग गिरफ्तार

( 1558 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Sep, 25 02:09

कांस्टेबल वजीर सिंह की मदद से साइबर ठगी की राशि स्वंय के बैंक खाते में जमा करवाने वाला शातिर  ठग गिरफ्तार,

साइबर ठगी की राशि स्वंय के बैंक खाते में जमा करवाने वाला शातिर  ठग गिरफ्तार

कोटा,साइबर क्राइम थाने के कांस्टेबल वजीर सिंह की मदद से साइबर ठगी की राशि स्वंय के बैंक खाते में जमा करवाने वाला शातिर  ठग  नरेंद्र साहू को जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोटा।सिटी एसपी  तेजस्विनी गौतम, आई.पी.एस. ने बताया कि साईबर ठगो के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही के कम में  फरियादी  शुभोजीत दास के द्वारा दर्ज करवाये गये 7752000/- रुपये के साइबर ठगी के प्रकरण के आरोपियो की धरपकड के लिए  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप के निर्देशन में  विनोद कुमार उप अधीक्षक पुलिस थानाधिकारी साइबर थाना प्रभारी  सतीश चन्द  के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पुलिस टीम में कांस्टेबल वजीर सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल अटल को शामिल किया। इस पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

घटना

 फरियादी शुभोजीत दास ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा मुझे एक वाटसऐप ग्रुप में जोडकर।इन्वेस्टमेन्ट पर मोटे मुनाफे का

लालच दिया। मैं उन व्यक्तियो की बातो में आ गया और उनके द्वारा उपलब्ध करवाये गये अलग-अलग बैंक खातो में कुल राशि 7752382।रूपये जमा करवाकर मुझसे साइबर ठगी कर ली है।  साइबर ठगो  ने फेक एप्लीकेशन डाउनलोड

करवाकर मुझे विश्वास दिलाया किआप हमारे बताये अनुसार इंवेस्टम

करने पर मोटे मुनाफे का छल पूर्वक झांसा दिया। ठगी करने वाले साइबर अपराधियो के विरुध कानुनी कार्यवाही कर मेरी राशि वापस दिलवाने की कार्यवाही करे ।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.