वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजश्री गांधी “मेवाड़ लोक रत्न सम्मान” से सम्मानित

( 3284 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Sep, 25 16:09

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजश्री गांधी “मेवाड़ लोक रत्न सम्मान” से सम्मानित

उदयपुर।राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच द्वारा आयोजित गरिमामयी समारोह में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजश्री गांधी को “मेवाड़ लोक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, उपभोक्ता अधिकारों, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक संस्कारों के संरक्षण में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. राजश्री गांधी गांधी विचारधारा और सेवा भावना को अपने जीवन का ध्येय मानकर निरंतर समाजहित में कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें  94.3 myFM  द्वारा  शान -ए -उदयपुर 2025 सम्मान से भी नवाज़ा गया।

डॉ. गांधी महिलाओं के अधिकारों एवं उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से सक्रिय हैं। डॉ गाँधी आर ऐन टी मेडिकल कॉलेज की “यौन उत्पीड़न निवारण समिति” की सदस्य तथा रेड क्रॉस सोसाइटी समिति की मेडिकल कन्वीनर भी हैं। इसके अतिरिक्त वे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवा में भी निरंतर योगदान दे रही हैं।

उनकी सेवाओं का दायरा केवल उपभोक्ता अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारिक मूल्यों और सामाजिक संस्कारों को मजबूत करने में भी वे उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं।

समाज के विभिन्न वर्गों ने इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राजश्री गांधी का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.