उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का पर्यावरण जागरूकता अभियान का दूसरा चरण

( 4646 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Aug, 25 03:08

उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का पर्यावरण जागरूकता अभियान का दूसरा चरण


उदयपुर|  उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, जो अब तक उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता का कार्य करता रहा है, ने पिछले तीन माह से पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए विशेष अभियान की शुरुआत की है।
इसी क्रम में आज वैष्णो देवी माता मंदिर परिसर ,उबेश्वर महादेव में  एक भव्य पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे  माननीय न्यायाधीश जस्टिस गणेश राम मीणा (राजस्थान हाई कोर्ट, जयपुर बेंच),वैजयंती मीणा रही |
 विशिष्ट अतिथि नीतू सोलंकी ( वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन,आर.एस.एम.एम.ली.), आशु (शिक्षा विभाग) रही |
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजश्री गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन  रही ।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ट सदस्य  राजेंद्र पालीवाल ,भूपेंद्र सिंह झाला  श्री मंशापूर्ण हनुमान मित्र मंडल बदनोर की हवेली , भूपेंद्र मेहता, शंभू सिंह, कान्हा विशेष सहयोग रहा।
पौधारोपण और आध्यात्मिक संकल्प
कार्यक्रम में 50 पौधों का रोपण किया गया। विशेष बात यह रही कि सभी पौधे धरती का वंदन कर एवं गायत्री मंत्र के जप के साथ लगाए गए। पौधारोपण केवल पर्यावरणीय कार्य नहीं रहा, बल्कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संकल्प भी बना।
संगठन का संदेश उपभोक्ता सुरक्षा संगठन का मानना है कि –
 “इस भौतिक युग में हम सभी भोगवाद में उलझ रहे हैं, परंतु यदि पर्यावरण नहीं बचा तो साथ समाज को हरित भविष्य देने के लिए भी निरंतर कार्य करेगा।
उपभोक्ता सुरक्षा संगठन परिवार के सदस्यो ने भाग लिया हेमंत झा प्रदेश,पर्यावरण प्रमुख पार्वती झा महिला विंग महामंत्री सुरेश पालीवाल जिला समन्वयक
यह जानकारी रामनाथ सिंह चौहान जिला महामंत्री ने दी


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.