36वां श्री गणेश महोत्सव किशनपोल मंडल में शुरू

( 1481 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Aug, 25 15:08

भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश चतुर्थी पर होगा आगाज

36वां श्री गणेश महोत्सव किशनपोल मंडल में शुरू

 

उदयपुर, किशनपोल नवयुवक मंडल, उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला श्री गणपति महोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह इस बार अपने 36वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह आयोजन 27 अगस्त 2025, गणेश चतुर्थी के दिन से प्रारंभ होगा।

मंडल अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने जानकारी दी कि किशनपोल सालवी कॉलोनी, खांजीपीर स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर प्रांगण में 54 फीट ऊंचे भव्य पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः 9:00 बजे सवा सात फीट ऊंची भव्य गणपति प्रतिमा की विशेष आंगी व सजावट के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह शोभायात्रा सेलिब्रेशन मॉल, भुवाणा से प्रारंभ होकर फतेहपुरा, सुखाड़िया सर्किल, कोर्ट चौराहा, दिल्लीगेट और सूरजपोल होते हुए किशनपोल सालवी कॉलोनी स्थित मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा में 30 दोपहिया वाहन, 10 कारें, ढोल-नगाड़े और मंडल के करीब 100 सदस्य शामिल रहेंगे।

शाम 7:15 बजे मंदिर प्रांगण में बने 54 फीट ऊंचे पंडाल में वैदिक विधि-विधान से गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.