भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी

( 1853 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Aug, 25 09:08

भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी

उदयपुर: भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता तथा कंप्यूटर क्रांति और सूचना तकनीकी के प्रणेता भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को रक्षाबंधन, धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनों ने राजीव गांधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

इसके पश्चात संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा किराजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में भारत के आधुनिक युग की नींव रखी गई और उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का संकल्प लिया। विज्ञान एवं तकनीकी को बढ़ावा देने, कंप्यूटर क्रांति एवं सूचना तकनीक को जन-जन तक पहुँचाने का श्रेय उन्हें जाता है। पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से उन्होंने गाँव-गाँव में लोकतंत्र को मजबूत किया। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी मानते हुए उन्हें शिक्षा और तकनीकी अवसर उपलब्ध कराए तथा संचार क्रांति के जरिए भारत को दुनिया से जोड़ा।

उन्होंने आगे कहा किराजीव गांधी का सपना थाएक ऐसा भारत जो आधुनिक भी हो और अपनी परंपरा से भी जुड़ा रहे। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी जयंती हमारे लिए मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का दिन है।

संगोष्ठी के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की शपथ ली।

इस अवसर पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, गोविंद सक्सेना, भगवती प्रजापत, कन्हैयालाल मेनारिया, उमेश शर्मा, नरेंद्र कुमार जैन, सज्जाद भाई, कृपाशंकर मिश्रा, नरेश साहू, मोहनलाल जादूगर, मांगीलाल मेघवाल, बालू सालवी, कपिल वसीटा, निज़ाम हेला, जमना गिरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.