ऐश्वर्या कॉलेज में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर स्लोगन प्रतियोगिता

( 2626 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 25 14:07

ऐश्वर्या कॉलेज में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर स्लोगन प्रतियोगिता

उदयपुर। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर, ऐश्वर्या कॉलेज में “हमारी पृथ्वी को बचाओ“ विषय पर एक स्लोगन  प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा और डॉ. कलाम के दूरदर्शी सतत विकास के दृष्टिकोण को सम्मान देना रहा। छात्रों ने प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता व्यक्त की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी की सजग भूमिका और कर्तव्य के बारे में बताया।  
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित देवड़ा, द्वितीय स्थान पर कंकु पटेल और तृतीय स्थान पर मनोज कुमार रहे। ऐश्वर्या कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने  युवाओं को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम डॉ. कलाम की विरासत को श्रद्धांजलि देने के साथ छात्रों को पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए भी प्रेरित करने के लिए रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.