कोटा/ हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर " रंगीतिका साहित्य, कला, संगीत, रंगकर्म संस्था द्वारा संस्कृति साहित्य,मीडिया,फोरम कोटा के तत्वावधान में राउमावि. केशवपुरा सेक्टर 6 में पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्मों के 20 पौधे लगाए गए। रंगीतिका की अध्यक्ष रीता गुप्ता एवं सदस्य रेणू सिंह राधे ने बच्चों को पौधों का महत्व बताते हुए इनको बड़ा करने के लिए एक बच्चे को पौधे गोद लेने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. वैदेही गौतम ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। विद्यालय परिसर में अब तक एक हजार के लगभग पौधे लगाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर मिशन बाल मन तक के अंतर्गत " हरियाली " विषय पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साहित्यिक गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बाल मन के कौशल का विकास करना है, इसमें कुल सोलह छात्र- छात्राओं नें मनमोहक काव्य प्रस्तुति दी और लगभग दस छात्रों नें पर्यावरण प्रदूषण पर विचार व्यक्त कर जागरूकता का संदेश दिया।
काव्य प्रतियोगिता में प्रथम विजेता कक्षा 7 की परी एवं रश्मि नें एक वृक्ष सौ पुत्र / जंगल वसुधा की शान, द्वितीय विजेता कक्षा 8 की दिव्यांशी एवं अर्पिता नें हरियाली ये प्रकृति का वरदान/ जीवन देती है सम्मान/ पेड़ों की छाया पत्तो की बात/ हरियाली में बसती है सौगात, तृतीय विजेता कक्षा 8 की दीक्षा ने रिमझिम रिमझिम बरसा पानी/ हरियाली है बड़ी सुहानी तथा सांत्वना विजेता कक्षा 6 चित्रा सेन ने धोरा री धरती म्हारी" कविताएं सुनाई।
निर्णायक मंडल में शामिल डाॅ. सुशीला जोशी, हेमराज' हेम' और प्रेम शास्त्री जी नें छात्रों की अभिव्यक्ति कौशल के आधार पर परिणाम की घोषणा की। सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रार्थना भारती की ओर से स्वतंत्रता सैनानियों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई। सभी अतिथियों ने भी काव्य पाठ कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। भामाशाहों ने बच्चों को स्कूल बेग और तिरंगा भेंट किया। अन्त में संस्था की प्राचार्य डॉ.वैदेही गौतम ने सभी का आभार प्रकट किया।