उदयपुर। सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ को गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए कावड़ यात्राओं का दौर जारी है इसी क्रम में 20 जुलाई को शहर के समीप ढुलकेश्वर मंडी हनुमान मंदिर डांगियो का गुड़ा लखावली से कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर तक महादेव के भक्तों द्वारा तीसरी कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। गुरु मनमोहन नाथ के सानिध्य में हो रही इस कावड़ यात्रा में 151 कावड़िये कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर जाकर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद महादेव के सदस्यों की ओर से महादेव भक्तों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी है। यह तृतीय विशाल कावड़ यात्रा सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजे कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।