सावन की शुरुआत अध्यात्म के साथ कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हवन

( 839 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jul, 25 02:07

सावन की शुरुआत अध्यात्म के साथ कार्यक्रम में महिलाओं ने किया हवन


उदयपुर। राहडा फाउंडेशन, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन व समिधा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण, संस्कृति, पर्यावरण और सेवा के उद्देश्य को लेकर सावन की शुरुआत अध्यात्म के साथ कार्यक्रम में सामूहिक हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में अद्भुत ऊर्जा व श्रद्धा के साथ लहरिया थीम पर बडी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में तुलसी के पवित्र पौधों का वितरण किया गया। यह पहल न केवल धार्मिक भाव से जुड़ी थी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश भी इसमें समाहित था। महिला सशक्तिकरण प्रमुख अर्चना सिंह चारण के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने सामूहिक हवन में भाग लेकर आहुति अर्पित की, जिससे कार्यक्रम को एक आध्यात्मिक दिशा मिली। कार्यक्रम में संगठन में नई जुडी सदस्य संगीता बाहेती, किरण मंडोवरा और प्रियंका अग्रवाल स्वागत किया गया। संचालन अध्यक्ष सरला अग्रवाल, पूनम भदादा व सचिव जूली शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रगुप्त चौहान, आभा शर्मा, प्रिया कुमावत व प्रियंका कोठारी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन व तुलसी पौधों का वितरण के अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु थैलों का वितरण तथा मनोरंजक गेम्स व स्वरलहरी भजन संध्या भी आयोजित हुए।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.