आबकारी विभाग उदयपुर को प्रियंका वीरवाल के रूप में मिला एक नया लेखाधिकारी

( 1826 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Jul, 25 16:07

आबकारी विभाग उदयपुर को प्रियंका वीरवाल के रूप में मिला एक नया लेखाधिकारी


उदयपुर। सरकारी नौकरी सभी का सपना होता है चाहे वह अमीर हो या गरीब,पर सरकार यह सब नहीं देखती है वह सिर्फ आपकी मेहनत और लगन देखती है। इसी लगन और मेहनत को साथ लेकर उदयपुर की सवीना निवासी श्रीमती प्रियंका बंसीवाल (वीरवाल )ने शादी के बाद भी अपना काम और अपनी पढ़ाई जारी रखी और पूरी मेहनत कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया और आज आबकारी विभाग में लेखा अधिकारी के रूप में अपना पद ग्रहण किया।
प्रियंका वीरवाल 12वी में जिला मेरिट सूची में आ चुकी है। 2014 में इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की और उन्होंने पहली बार 2015 में कमर्शियल टेक्ससेस डिपार्मेंट में टेक्स असिस्टेंट का पद संभाला था फिर उन्होंने आरएएस 2018 मे क्लियर किया,किसी कारण वश उनका चयन नहीं हो पाया।
इन सब के बावजूद उन्होंने हिम्मत और लगन नहीं हारी और वह आगे कोशिश करती रहीं। इसी दौरान उनके परिवार ने उनकी शादी कर दी फिर वह 2 साल तक अपने घर गृहस्ती में व्यस्त रही फिर भी प्रियंका का अपनी पढ़ाई की तरफ झुकाव हमेशा रहा। उनकी लगन और मेहनत को देखते हुए उनकी माता श्रीमती लीला देवी एवं उनके पति राजेश ( विद्युत विभाग ),चाचा अशोक वीरवाल और उनकी चाची समाजसेविका श्रीमती अनीता वीरवाल का पूरा सहयोग रहा। अशोक वीरवाल ने प्रियंका क़ो उनके हर मेहनत में सहयोग दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। जब 2021 में उन्होंने आरएस की परीक्षा उत्तीर्ण की और वह भी जब उनका बच्चा मात्र 6 महीने का ही था और आज वह उदयपुर में आबकारी विभाग(एक्साइस डिपार्टमेंट में अपना कार्यभार संभाला।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.