विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

( 1804 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jul, 25 16:07

विश्व युवा कौशल दिवस मनाया


 राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर जिले में संचालित सभी कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक, प्रशिक्षक, कर्मचारीगण सहित प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को रोमांचित किया। प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कौशल शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशि.) के.जी. पानेरी, समूह अनुदेशक संजय शर्मा, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम से जिला समन्वयक सिकंदर अहमद, आई.टी.आई. के ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती प्रियंका जोशी आदि उपस्थित रहे। ब्रांड एंबेसेडर श्रीमती जोशी को ब्लेजर एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के महत्व के बारे में युवाओं को जानकारी दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.