विकसित भारत हेतु श्रमिक प्रशिक्षण

( 2329 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jul, 25 07:07

विकसित भारत हेतु श्रमिक प्रशिक्षण

 दिनांक 8.7.2025 को प्रशिक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र मे सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया उदयपुर एवं जग विद्या ट्रस्ट उदयपुर दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के उदयपुर क्षेत्रीय  निदेशालय के  द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री लेबर वेलफेयर बोर्ड राजस्थान के जगदीश राज श्रीमाली जी ने असंगठित श्रमिकों को कैसे संगठित किया जाए संगठन तो आगे कैसे बढ़ाया जाए संगठन में अनुशासन कैसे बनाएं और संगठन की गतिविधियों को किस तरह प्रसारित किया जाए उसे पर श्रीमाली जी ने अपना उद्बोधन दिया , क्षेत्रीय निदेशक श्रीमान पुनीत गौतम ने कहा कि श्रम मंत्री भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर विकसित भारत हेतु सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षक तैयार हो , व  असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को इन योजनाओं से जोड़े | इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला सेशन जज श्री कुलदीप शर्मा ने जिला विधिक प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी व राज कॉप एप्लीकेशन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम में उपस्थित इंटक के प्रदेश महामंत्री नारायण गुर्जर जी ने मजदूर हेतु श्रमिक कानूनों का ब्यौरा दिया व मजदूर प्रशिक्षण पर बल दिया | कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव श्री सौरभ गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा हेतु श्रम संघर्ष पर प्रकाश डाला  वह उदयपुर कार्यकारिणी से आवाहन किया कि सभी कार्यकर्ताएं हर प्रत्येक जगह हर ब्लॉक में हर एरिया में जाकर मजदूरों की समस्याओं का निवारण करने में मदद करें एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाए ,इस अवसर पर जग विद्या ट्रस्ट सचिव सैमसंग भगोरा जी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष खुश्वेंद्र कुमावत जी, इंटक के पदाधिकारी सुरेश श्रीमाली जी , इन्दुलेख जी ओर अरावली निर्माण मजदूर यूनियन से श्री गोविंद लाल ओड ने मजदूरों के समक्ष चुनौतियों पर व्याख्यान दिया |  श्री गौरीकांत शर्मा उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग के लिए इस कार्यक्रम में उनका विशेष धन्यवाद दिया गया | कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा जी एवं उदयपुर के जिलाध्यक्ष गिरिराज माली जी, जिला संयोजक रोशन लाल माली जी, संगठन मंत्री गीता जी पथेडा , अर्जुन जी फत्तावत, हेमंत शर्मा जी, सुनील शर्मा जी , रवि कुमार माली , रविंद्र कुमार माली आदि उपस्थित र


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.