डॉ. संजीव टांक को “राष्ट्रीय उपभोक्ता गौरव सम्मान”

( 2229 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Jul, 25 15:07

डॉ. संजीव टांक को “राष्ट्रीय उपभोक्ता गौरव सम्मान”


उदयपुर, | उपभोक्ता सुरक्षा संगठन, नई दिल्ली द्वारा डॉ. संजीव टाक, एडिशनल डायरेक्टर, महाराणा भोपाल चिकित्सालय, उदयपुर को "राष्ट्रीय उपभोक्ता गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें चिकित्सा सेवा क्षेत्र में उनके नवाचारों, मानवीय संवेदनशीलता, सेवाभाव, कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच के लिए प्रदान किया गया। डॉ. टांक के नेतृत्व में महाराणा भोपाल चिकित्सालय ने न केवल नई ऊँचाइयों को छुआ, बल्कि वे सम्पूर्ण उदयपुर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

कोरोना काल जैसे संकटपूर्ण समय में डॉ. टांक ने 2000 अतिरिक्त बेड्स की व्यवस्था करवाई, साथ ही ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए विधायक मद एवं शासन की सहायता से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना सुनिश्चित करवाई। आने वाले समय में इस ऑक्सीजन प्लांट की हरित सुरक्षा हेतु डॉ. राजश्री गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के नेतृत्व में लगभग 200 पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा, जिसकी देखरेख आरएनटी मेडिकल कॉलेज द्वारा की जाएगी।

डॉ. संजीव टाक का योगदान केवल एक प्रशासक तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक शिक्षक, मार्गदर्शक एवं मानवतावादी रूप में भी हजारों जीवनों को सकारात्मक दिशा दे चुके हैं। उनके प्रयासों से चिकित्सा सेवाओं में जो गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता आई है, वह अत्यंत सराहनीय है।

इस गरिमामय अवसर पर उपभोक्ता सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुर्दिया, जिला संयोजक सुरेश पालीवाल, प्रदेश पर्यावरण प्रमुख हेमंत झा, जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला संगठन मंत्री भूपेश खमेसरा एवं जिला सचिव रामनाथ सिंह चौहान सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. टाक को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को हार्दिक नमन किया।

इस सम्मान के माध्यम से उपभोक्ता सुरक्षा संगठन ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान किया है, बल्कि सेवा, समर्पण और नवाचार की भावना को भी समाज में प्रेरित करने का कार्य किया है।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.