उदयपुर गणेश नगर पहाडा़ स्थित कालका माता मंदिर में शुक्रवार को भाडिया नवमी पर भक्तों द्वारा धुमधाम से माता जी का पाटोत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाईटों व गुब्बारो से सजाया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार कर भव्य महाआरती की गई। देर रात तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। माता जी को खीर, चुरमा, फल एवं केक का भोग लगाया गया। पांच कन्याओं के द्वारा माता रानी के सामने मिल्क केक काटा गया। भक्तों को खीर, केक, व चुरमे के प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं द्वारा माता के भजनो को भी गाया गया।