ग्रीन बेल्ट में एयरटेल मोबाईल कंपनी का टावर लगाने का विरोध, 

( 3228 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 25 17:07

के डी अब्बासी 

ग्रीन बेल्ट में एयरटेल मोबाईल कंपनी का टावर लगाने का विरोध, 

कोटाकोटा शहर के कोटा उत्तर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के  वार्ड नंबर 25 के श्मशान रोड संजय नगर की ग्रीन बेल्ट में दो दिन से लगातर टावर लगाने वाली कम्पनी ग्रीन बेल्ट के बीच में खड्डा खोदकर टावर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रीन बेल्ट में टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के चलते टावर कंपनी वालों ने आज तो काम बंद कर दिया। कोटा उत्तर के वार्ड 25 के कांग्रेस वार्ड पार्षद फैजल बैग (कोकी) ने जानकारी बताया कि स्टेशन क्षेत्र के श्मशान रोड पर घनी आबादी है। उन्होंने बताया कि इस मुख्य सड़क को पूरी तरह ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए लाखों रुपए के पौधे लगा रखे है। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट और घनी आबादी होने के कारण  स्थानीय नागरिकों का विरोध हैं। वार्ड पार्षद  फैजल बैग(कोकी) ने बताया कि टावर लगाने का काम दुबारा शुरू किया गया तो बड़े पैमाने पर कलेक्टर कार्यालय और भीमगंज मंडी थाने पर स्थानीय जनता के साथ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.