अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग प्रशिक्षक, अधिकारीयों, कार्यकर्ताओ एवं संस्थाओ का होगा सम्मान 

( 3243 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Jul, 25 10:07

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग प्रशिक्षक, अधिकारीयों, कार्यकर्ताओ एवं संस्थाओ का होगा सम्मान 

उदयपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन में विशिष्ट योगदान देने वाले नोडल अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों, संस्थाओ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने हेतु एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 जुलाई 2025 शनिवार को दोपहर 2:15 बजे, शिल्पग्राम दर्पण सभागार, उदयपुर में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन आयुर्वेद विभाग, उदयपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, तथा अध्यक्षता करेंगे जिला कलक्टर नमित मेहता।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे – निदेशक, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एम. फुरकान खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर, उदयपुर वार सिंह अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग, उदयपुर संभाग डॉ भूपेन्द्र कुमार शर्मा, प्राचार्य, मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय डॉ. अशोक कुमार शर्मा, निदेशक, आलोक संस्थान डॉ. प्रदीप कुमावत होंगे।
इस अवसर पर उन व्यक्तियों एवं संस्थाओ को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन, जन-जागरूकता अभियान एवं योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान समारोह न केवल उनके योगदान को मान्यता प्रदान करेगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार हेतु एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा।
योग भारत की प्राचीनतम एवं विश्ववंद्य परंपरा है, जिसने आज सम्पूर्ण विश्व में स्वास्थ्य, संतुलन एवं शांति का संदेश फैलाया है। ऐसे में योग को जन-जन तक पहुँचाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षकों का सम्मान, सामाजिक चेतना को सशक्त करेगा।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.