ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख,

( 2086 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jun, 25 06:06

ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा बढ़ाई,भारतीयता सब जगह सम्मानित

ऑपरेशन सिन्दूर ने बढ़ाई पूरे विश्व में भारत की साख,

गोपेन्द्र नाथ भट्ट  अजमेर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के वासुदेव देवनानी ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरे विश्व में भारत की साख और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपनी मजबूत पहचान रखता है तथा भारतीयता सब जगह सम्मानित हो रही है।


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय संसदीय पद्धतियों की अध्ययन यात्रा से स्वदेश लौटने पर अजमेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने जनता के प्रेम एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अजमेर की जनता के स्नेह ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यों का अध्ययन के लिए मुझे ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर के बाद अब फ्रांस और जर्मनी की यात्रा का अवसर भी मिला।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के विरुद्ध किए गए ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों के माध्यम से भारत की साख वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने भी आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख को समर्थन दिया है और राजस्थान सहित भारत के प्रति गहरी सद्भावना प्रकट की है। 

 

देवनानी ने कहा कि जर्मनी में आमजन की जीवनशैली अत्यंत अनुशासित है। वहां आमजन अधिकतर साइकिल का उपयोग करते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। जर्मनी की चुनाव प्रणाली में मत प्रतिशत के आधार पर अपर हाऊस ने प्रतिनिधित्व दिया जाता है। फ्रांस और जर्मनी दोनों लोकतान्त्रिक देश है लेकिन उनकी

चुनाव प्रणाली,भारतीय चुनाव प्रणाली से भिन्न है। उन्होंने जर्मनी की बर्लिन दीवार, संग्रहालयों और ऎतिहासिक स्थलों का अवलोकन एवं वहां की समृद्ध विरासत और नवाचारों के अनुभव भी साझा किए तथा बताया कि जर्मनी की ऑटोमोबाइल तकनीक को विश्व में अग्रणी है । 

देवनानी ने कहा कि रामचंद्र मिशन जैसे आध्यात्मिक संस्थाओं के माध्यम से वहां भारतीय संस्कृति, मानवता और मातृभाव का संचार किया जा रहा है।वहां भारतीयों द्वारा भगवान गणेश का भव्य मंदिर भी निर्मित किया गया है। यह भारत की परंपरा और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में  ए आई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), पर्यावरण, विज्ञान और रोजगार के क्षेत्र में भारत के साथ अनेक समझौते हुए हैं। फ्रांस और जर्मनी में नर्सिंग, प्लंबिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीयों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर हैं।लेकिन वहाँ की भाषा  सीखना बहुत जरूरी है।

 

देवनानी ने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में हम सभी को संगठित होकर मातृभाव एवं अपनत्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के महान महापुरुषों ने संगठित रहकर अपने पद त्याग कर राष्ट्रहित में कार्य किए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विचारशील व्यक्तित्वों के मूल्यों को आत्मसात करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।
 

उन्होंने कहा कि अजमेर में विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए जीएसएस की स्थापना, पेयजल आपूर्ति के लिए रिज़र्वायर निर्माण सहित अनेक विकास योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। आने वाले समय में अजमेर के विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील के अनुसरण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
बड़ी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.