बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन.

( 1077 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Jun, 25 05:06

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन.

 कांटा लगा' गाने से सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 42 वर्षीय शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में रखा गया है। उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया। शेफाली जरीवाला बिग बॉस 13 में भी नजर आईं थीं।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.