सीआई रामविलास मीणा ने गांजा  तस्कर को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा गांजा बरामद

( 4732 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jun, 25 16:06

के डी अब्बासी 

सीआई रामविलास मीणा ने गांजा  तस्कर को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा गांजा बरामद

कोटा,कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन आईपीएस पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम करने हेतु विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में  दअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सनी के निर्देशन में  पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार शर्मा आर.पी.एस के पर्यवेक्षण में   रानपुर थाना प्रभारी रामविलास मीणा के नेतृत्व पुलिस  टीम का गठन कर गांजा तस्कर नन्दसिंह को पुराना बस स्टैंड रीको रानपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम में की रामविलास मीणा सब इंस्पेक्टर भीम सिंह कांस्टेबल जितेंद्र सुनील शील नाथ शामिल थे।

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.