जैसलमेर मुख्यमंत्री बजट घोषणा हरियालों राजस्थान अभियान को सफल बनाने के लिये वन-विभाग की नर्सरियों में विशेष तौर पर कार्य कर अच्छी गुणवतायुक्त 10.20 लाख पौधे तैयार किय गये हैं, जिसको वन विभाग द्वारा वितरण किया जा रहा हैं।
कुमार शुभम, उप वन संरक्षक जैसलमेर ने बताया कि वन विभाग की नर्सरियों में 2 फीट से लगाकर 10 फीट तक के पौधे उपलब्ध हैं, जिसमें कनेर, पीपल, बड़, बोगन बेलिया, गुलमोहर, शीशम, सरेस, नीम, करंज इत्यादि प्रजातियों के साथ मरूस्थलीय क्षेत्र में आसानी से पनपने वाली स्थानीय प्रजातियाँ जैसे खेजडी, कुमठा, बैर, रोहिडा, जाल के पौधे भी तैयार किये गये हैं।
उप वन संरक्षक ने बताया कि जैसलेमर जिले में मानसून सीमित मात्रा में रहता हैं। इस स्थिति माह जुलाई से सितम्बर में प्रथम मानसून प्रारम्भ होते ही पौधारोपण किया जाना चाहिए क्योंकि यह समय पौधे की ग्रोथ के लिए उचित रहता हैं, जिससे पौधा अच्छी बढ़त लेकर, स्वस्थ रहता हैं। साथ ही माह सितम्बर में पौधारोपण करने से आवश्यकता के अनुरूप पौधें की ग्रोथ नहीं रहती हैं एवं पौधे को जीवित रखने में भी कठिनाई आती हैं। साथ ही उन्होंने जिले के सभी विभागों एंव आमजन से आग्रह किया कि वे हाल ही में राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अत्योदय संबल पखवाडा अवधि (दिनांक 24 जून 2025 से 09 जुलाई 2025 तक) के सफलतापूर्वक प्रभावी क्रियान्वयन एंव संचालन के लिये वन विभाग की नर्सरियों से पौधे नियमानुसार प्राप्त करना सुनिश्चित करे एवं समय पर पौधारोपण करे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित की गई निम्नवत् दरे आमजन, गैर सरकारी संस्थाऐ, औधोगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिऐ समान रहेगी। राजकीय भूमि, सार्वजनिक भूमि, संस्थागत भूमि पर पौधारोपण करने के लिए राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के विभागों, राजकीय उपक्रमों को 50 प्रतिशत रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे।
जिले के समस्त विभागों को पौधारोपण के लक्ष्य राज्य सरकार व जिला स्तर से निर्धारित कर दिये गये हैं, जो निम्नानुसार हैः-
राज्य सरकार द्वारा पौधों की निर्धारित दर जिले में
वन-विभाग की नर्सरियाँ जहाँ से पौधे प्राप्त किये जा सकते है :-
क्र.सं. वन मण्डल का नाम नर्सरी का नाम कुल पौधें
1 उप वन संरक्षक, जैसलमेर गजरूप सागर नर्सरी 225000
2 डाबला नर्सरी 225000
3 लाठी नर्सरी 80000
4 नाचना 40000
5 208 आरडी (सम) 40000
6 पाबूपाडिया (पोकरण) 10000
कुल 620000
1 उप वन संरक्षक इ.गा.न.प स्टेज-ा जैसलमेर 1251 त्क् 50000
2 पोकरण लिफ्ट 15000
3 1438 त्क् 80000
4 192 आरडी एसबीएस 35000
5 8 त्क् डज्ञक् 35000
6 58त्क् ैडळै 70000
7 272त्क्ैडळै 45000
8 0 त्क् ळैठ 38000
9 193 त्क् ळैठ 32000
कुल 400000
महायोग (वन विभाग) 10ए20ए000
क्र.म विवरण दर प्रति पौधा
(रू. में)
1 कांटेदार प्रजाति के पौधे 5ण्00
2 छायादार एवं चौड़ी पत्ती वाले पौधे
ऽ 2 फीट की ऊॅचाई तक के पौधे
ऽ 2 फीट से ऊपर एवं 3 फीट की ऊॅचाई तक पौधें
ऽ 3 फीट से ऊपर एवं 5 फीट