ठाकुर अमर चंद बड़वा स्मृति संस्थान सदस्यों की वार्षिक आम सभा श्रमजीवी महाविद्यालय के सोमानी सभागार में मुख्य संरक्षक प्रो कर्नल एस एस सारंगदेवोत के मुख्य आतिथ्य व ऐड राव रतन सिंह, लक्ष्मण सिंह कर्णावट, हरीश तलरेजा एवं 95 वर्षीय जीवन लता बड़वा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुईं |
संघठन सचिव जय किशन चौबे ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा | संस्थान के महासचिव डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित ने कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसका अनुमोदन उपाध्यक्ष डॉ जे के ओझा ने किया व सदन ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव पारित किया | प्रो सारंगदेवोत ने विधिवत सम्मान के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष को मंच पर बैठाया |
नव नियुक्त अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने सदन का साधुवाद व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया को वे इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाहन करेंगे | अपनी प्राथमिकता बताते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि अशोका पैलेस के पास स्वीकृत बड़वा चौराहा पर चौथी सड़क में आ रहे व्यवधानो को हटाने के लिए यू डी ए प्रयासरत है व वे इसका रेगुलर फॉलो उप रखेंगे , इसी तरह तोप माता बुर्ज़ पर तोप को उठाने का कार्य आगामी महीनों में किया जायेगा | उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए डॉ रमाकांत शर्मा को सचिव बनाने का प्रस्ताव रखा जिसका जय किशन चौबे ने समर्थन किया व सदन ने अनुमोदन किया |
संघठन का विस्तार करते हुए डॉ प्रमोद सनाढ्य को नाथद्वारा एवं लव पुरोहित को मावली का प्रभारी बनाया गया | साथ ही वर्ष पर्यन्त आयोजित होने वाली पांच संगोष्ठियों के लिए शोध समिति का गठन किया गया जिसमे डॉ जे के ओझा, डॉ राजेंद्र नाथ पुरोहित, डॉ कुलशेखर व्यास, डॉ मनीष श्रीमाली, डॉ हेमेंद्र चौधरी, डॉ मनोज दाधीच व दिनेश कोठारी (आर ए एस ) सदस्य होंगे | डॉ गिरीश नाथ माथुर के स्मृति शेष होने से रिक्त हुए उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति बड़वा जयंती कार्यक्रम में करने पर सहमति बनी | संघठन के 45 कार्यकारिणी सदस्यो में से 38 सहित कुल 62 सदस्यों ने आम सभा में भाग लिया | राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |