डॉ. सूरज प्रकाश एवम् रानी अहिल्या बाई होलकर जयन्ती मनाई गई

( 1130 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jun, 25 02:06

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा उदयपुर द्वारा

डॉ. सूरज प्रकाश एवम् रानी अहिल्या बाई होलकर जयन्ती मनाई गई

सोमवार को सुभाष शाखा द्वारा साधारण सभा रखी गई उसमे 105 सदस्यों ने भाग लिया सबसे पहले अध्यक्ष रणजीत लाल जैन, सचिव शोभा लाल दशोरा, कोषाध्यक्ष निर्भय सिंह बाबेल, प्रांतिय संयोजक सम्पर्क ऋषभ जैन एवम् प्रांतीय जिला संयोजक महिला सहभागिता रेखा धाकड़ सभी के आसन ग्रहण कर दीप प्रज्ज्वलित किया उसके बाद सभी 13 नए सदस्यों का  परिचय तिलक एवम् उपरणा से कराया गया साथ ही पुराने सदस्यों ने भी अपना अपना परिचय दिया। त्तत पश्चात श्री ऋषभ कुमार जैन द्वारा डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डाला एवम् श्रीमती रेखा धाकड़ ने रानी अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर परिचय दिया ,इस कार्यक्रम का संचालन भूपेश खमेसरा द्वारा किया गया,अन्त में राष्ट्रगान करने के तत् पश्चात अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में मारे गए सभी साथियों को श्रद्धांजलि हेतु दो मिनट का मोन रख कर कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.