वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

( 563 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Jun, 25 23:06

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

14 जून, 2025 महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के संघटक महाविद्यालय सामुदायिक एवं व्याव
हारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ धृति सोलंकी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता एवं जल संरक्षण की उपायों के बारे में बताया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला की घर में दैनिक कार्यो को अपनाकर भी कुछ उपायों के द्वारा हम बहुत सारे जल को व्यर्थ होने से रोका जा सकता है। छात्रों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गयी तथा पेम्फ्लेट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया की इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय द्वारा गावो में भी किया जायेगा तथा पेमफ्लेट का वितरण भी किया जायेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं अशैक्षणिक कर्मचारियो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमित्रा मीणा तथा डॉ मोनिका राय ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.