भीमगंज मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजार में शीतला माता के मंदिर के पास  बिजली के खंभे से  साधु चिपका 

( 1460 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jun, 25 07:06

भीमगंज मंडी क्षेत्र के मुख्य बाजार में शीतला माता के मंदिर के पास  बिजली के खंभे से  साधु चिपका 

के डी अब्बासी

कोटा। कोटा शहर के भीमगंज मंडी  थाना क्षेत्र में आज रात 9 बजकर 25 मिनट पर स्टेशन क्षेत्र के मुख्य बाजार में शीतला माता के मंदिर के पास   ठंडे पानी  वाटर कूलर के पास बिजली के खंभे से एक साधु चिपक कर मर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक साधु पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचा जैसे ही उसने खंभे को पकड़ा तो करंट से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। घटना की खबर पा कर हैड कांस्टेबल प्रदीप कौर।घटना स्थल पर पहुंची और वहां उपस्थित लोगों  और भीमगंज मंडी  व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश चावला और उपाध्यक्ष

 पुरुषोत्तम बच्चानी, 

 की मदद से उस साधु को महाराव भीम सिंह अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों नेताओं ने बिजली विभाग  के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इस संबंध में दोनों नेता बिजली विभाग के अधिकारियों को एक विज्ञापन भी देंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.