पद्म आवार्ड 2026 के लिये प्रस्ताव मांगे

( 507 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jun, 25 11:06

श्रीगंगानगर :  पद्म अवार्ड-2026 के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वालों व्यक्तियों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
केबिनेट सचिवालय राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में नामांकन प्रेषित करने हेतु निर्देश दिये गये हैं। पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार सभी क्षेत्रों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार, उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिये प्रदान किया जाता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के प्रस्ताव मय अभिषंसा 10 जुलाई 2025 से पूर्व हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.