अदबी उड़ान 10 वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान 2025 ,पृविष्टयां आमंत्रित 

( 519 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Jun, 25 03:06

अदबी उड़ान 10 वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान 2025 ,पृविष्टयां आमंत्रित 


          अदबी उड़ान संस्था उदयपुर ने अदबी उड़ान 10 वें अदबी उड़ान पुरस्कार एवं सम्मान 2025 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की है। इस हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। भव्य समारोह में अदबी उड़ान पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये जायेंगे। 
        अदबी उड़ान के प्रकाशक इमरान शेख़ ने बताया कि इस बार भी प्रति वर्ष की भांति 

          अदबी उड़ान बहु आयामी पुरस्कार रु 5000, वरिष्ठ साहित्यकार पुरस्कार रु 3000, साहित्यिक 
पत्रिका संपादक रु 2000, के अलावा ग़ज़ल, गीत, काव्य, कहानी, बाल साहित्य, राजस्थानी भाषा, महिला साहित्यकार, नवोदित (महिला), नवोदित (पुरुष), युगल (पुरुष), युगल(महिला) प्रत्येक रु 1000 सम्मान राशि,शाल, पाग , उपरना एवं प्रशस्ति पत्र भी भेंट किये जायेंग। इसके अतिरिक्त 10 विशिष्ट साहित्यकार सम्मान व 5 अदबी उड़ान सम्मान भी दिये जायेंग।

इस अवसर पर अदबी उड़ान पत्रिका के प्रधान संपादक ने बताया कि इस पत्रिका का प्रकाशन पिछले लगभग 10 वर्षों से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रति वर्ष अदबी उड़ान राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है। आगामी दसवां समारोह उदयपुर में दिनांक 12 अक्टूबर 2025, रविवार को किया जाएगा।इस कार्यक्रम में आदरणीय गुलाब चंद जी कटारिया, महामहिम राज्यपाल - पंजाब की उपस्थिति समारोह में चार चांद लगाएगी।इसकी पूरी पूरी संभावना है। अदबी उड़ान पत्रिका के 10 वर्ष पूरे होने पर इसके 40 वें अंक का लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन भी किया जायगा। पुरस्कार एवं सम्मान हेतु प्रविष्टियां भी आमंत्रित की गई है,जो 25 सितंबर 2025 तक स्वीकार की जाएगी।इस हेतु ₹200 डाक खर्च के भी आवश्यक है जो 9950678815 मोबाइल पर ओन लाइन भेजने अनिवार्य है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.